हाफ मैराथन के समापन पर पुलिस महानिरीक्षक मध्य जोन मंडी अजय कुमार यादव मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेताओं और समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।
पुरूष वर्ग में प्रथम जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को 21 हजार, द्वितीय रहे गागल के राकेश कुमार को 15 हजार और तृतीय कांगड़ा के जसविंद्र सिंह को 10 हजार रुपये दिए गए। महिला वर्ग में प्रथम शिमला के ठियोग की हिना को 21 हजार, द्वितीय ऊना की गार्गी को 15 हजार और तृतीय जोगिंद्रनगर की निशा को 10 हजार रुपये दिए गए।