फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में इस दिन से होंगी परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Wed, 08 Nov 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शीतकालीन अवकाश वाले निजी और सरकारी स्कूलों में पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। 
विज्ञापन



राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि पांचवीं की आंतरिक परीक्षाएं पांच से आठ दिसंबर तक होंगी, जबकि आठवीं की पांच से 14 दिसंबर तक होंगी। वहीं नौंवी कक्षा की पांच से 15 दिसंबर तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी।  

इस दिन से होगी पांचवीं कक्षा की परीक्षा

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार पांचवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षाएं पांच से आठ दिसंबर तक होंगी। 

यहां क्लिक कर देखें 5वीं कक्षा की डेटशीटः https://goo.gl/pt9rUc    
  
पांचवीं की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर हिंदी
06 दिसंबर गणित
07 दिसंबर पर्यावरण शिक्षा (ईवीएस)
08 दिसंबर अंग्रेजी

आठवीं कक्षा की परीक्षा

आठवीं कक्षा की परीक्षा का संचालन पांच से 14 दिसंबर तक प्रातः कालीन सत्र सुबह 9:45 से एक बजे तक किया जाएगा। 

यहां ‌ क्लिक कर देखें आठवीं कक्षा की डेटशीटः https://goo.gl/nNZvEm

आठवीं की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर विज्ञान
06 दिसंबर संस्कृत
07 दिसंबर हिंदी
08 दिसंबर सामाजिक विज्ञान
11 दिसंबर गणित
12 दिसंबर हिमाचल की लोक संस्कृति और योग
13 दिसंबर अंग्रेजी
14 दिसंबर कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, पंजाबी और उर्दू
विज्ञापन

इस दिन से होंगी नौंवी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों के नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का संचालन दिसंबर पांच से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।

यहां क्लिक कर देखें डेटशीटः https://goo.gl/Dp1XVP

नौंवी की डेट शीट
दिनांक विषय
05 दिसंबर हिंदी
06 दिसंबर संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलगू और पंजाबी
07 दिसंबर अंग्रेजी
08 दिसंबर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी
11 दिसंबर गणित
12 दिसंबर फाईनांसल लीटरेसी
13 दिसंबर सामाजिक विज्ञान
14 दिसंबर कला-बी
15 दिसंबर कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल्स, सिक्योरिटी, रिटेल, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड ट्रेवल, टेलीकॉम, फिजिकल एजूकेशन, बीएफएसआई और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें