शिमला। राजधानी के झांसी पार्क में चल रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इसमें तीन महिला स्टॉल संचालकों को विजेता चुना जाएगा। इसमें महिला स्टॉल संचालकों ने अपने पहाड़ी पकवानों का प्रदर्शन किया। विजेताओं का चयन कई महत्वपूर्ण पैमानों पर आधारित होगा। इनमें जिन स्टॉलों पर पर्यटकों और सैलानियों की ज्यादा भीड़ रही उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। स्वच्छता के उच्च मानकों पर खरी उतरने वाली महिलाओं को भी प्राथमिकता मिलेगी। पहले स्थान पर आने वाली महिला को 51,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे स्थान पर 31,000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 21,000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद