शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में 13 जून से फोर्सवन बुक्स पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें 12 प्रकाशकों सहित स्थानीय लेखकों की किताबों का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग और द गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी की ओर से आयोजित यह मेला 19 जून तक चलेगा। मेले के संयोजक मनोज एस चंदेल ने कहा कि हम पहाड़ों में साहित्य का यह उत्सव लाकर बहुत उत्साहित हैं। हमारा मिशन हमेशा प्रकाशकों और पाठकों के बीच की दूरी को कम करना रहा है। संवाद