फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी में व्यक्ति से देसी शराब की आठ बोतलें पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुन्नी में देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को मांदरी-दाड़गी सड़क पर शावली के पास पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने रविंद्र के कब्जे से देसी शराब ऊना नंबर-1 की आठ बोतलें बरामद कीं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सुन्नी में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें