फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन मौका: सवालों के जवाब दो, स्टडी टूअर पर सिंगापुर जाओ

Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप स्कूल में पढ़ रहे हैं और सिंगापुर के स्टडी टूअर पर जाने के इच्छुक हैं या कैश प्राइज जीतना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। बस आपको प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। पीसीआरए (पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ) तेल एवं प्राकृतिक गैस संरक्षण पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवा रहा है।
विज्ञापन


इसमें ईनाम के तौर पर कैश प्राइज, लैपटॉप और सिंगापुर का स्टडी टूर है। प्रतियोगिता में निबंध लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी मुकाबलों के आधार पर स्कूल, जिला व राज्य की टीम का चयन होगा। इस प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं तक के मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र भाग ले सकते हैं।

सभी स्कूलों के मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों से आह्वान किया गया है कि वह अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2017 है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए पीसीआरए कंपीटीशन डॉट ओआरजी वेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें