हिमाचल में प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ (पैट) शिक्षकों ने विभाग को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ के महासचिव जगमोहन राणा ने बताया कि करीब 4 हजार शिक्षकों की नियमितिकरण के लिए दो साल की ट्रेनिंग अनिवार्य है।
मगर विभाग इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा। ऐसे में शिक्षकों में रोष व्याप्त हैं। मीडिया प्रभारी चंदन नेगी ने बताया कि विभाग को पैट शिक्षकों की मांगे पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया है।
उन्होंने बताया कि यदि 10 दिन के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया को निदेशक का घेराव होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विभाग पैट शिक्षकों पर नए नए फरमान जारी कर रहा है, जो अब मंजूर नहीं होंगे।