फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कार को पास देते स्किड हुई यात्रियों से भरी बस, अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराई, देखें वीडियो

Tue, 26 Aug 2025 12:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के तहत कोटला बेहड़ में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन
कोटला बेहड़ में बस हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के अंतर्गत तलवाड़ा-चिंतपूर्णी मार्ग पर कोटला बेहड़ पंज मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रोजाना की तरह निजी बस चिंतपूर्णी से तलवाड़ा की तरफ जा रही थी, जिसमें 20 से 25 सवारियां बैठीं थीं। कोटला बेहड़ में एक कार को पास देते हुए बस का टायर कीचड़ में धंस गया और बस सड़क के किनारे क्रैश बैरियर के साथ जा टकराई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और चालक-परिचालक की सहायता से सवारियों को आपात खिड़की से बाहर निकाला।

विज्ञापन



विज्ञापन

भारी बारिश से सड़क किनारे की मिट्टी गीली होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नितेश कौंडल ने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीन की मदद से बस को बाहर निकालकर रास्ता खुलवा दिया गया। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें