फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: घरूरू से उफनती नदी पार करते मां से छिटक कर गिरी बेटी की मौत, कुल्लू में हुआ हादसा

Mon, 14 Jul 2025 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

नदी में गिरी छोटी बच्ची का शव लोगों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे पानी से बाहर निकला।
विज्ञापन
झूला पुल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उफनती ब्यास नदी घरूरू (अस्थायी झूला पुल) से पार करते समय झटका लगने से पांच साल की बच्ची मां की गोद से छिटककर नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी बेटी रस्सी पकड़कर दस मिनट तक झूलती रही, जबकि मां भी घरूरू पर फंसी हुई थी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और पुल पर फंसीं मां और बेटी को कड़ी मशक्कत कर नीचे उतारा। नदी में गिरी छोटी बच्ची का शव लोगों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे पानी से बाहर निकला।

विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे रजनी अपनी दो बेटियों परी (5) और वंशिका (14) के साथ जिया से अपने घर शमशी वर्कशॉप की तरफ जाने के लिए घरूरू से ब्यास नदी को पार कर रही थीं। इस बीच घरूरू का जोरदार झटका लगा। इससे सभी का संतुलन बिगड़ गया। परी रजनी की गोद में थी। वह छिटककर सीधे नदी में गिर गई। वंशिका को भी संभलने का मौका नहीं मिला, लेकिन गिरते हुए वंशिका के हाथ में घरूरू की रस्सी आ गई। वंशिका ने रस्सी को कसकर पकड़ लिया और करीब दस मिनट तक नदी से 20 फीट ऊपर बने घरूरू से झूलती रही। रजनी भी घरूरू पर बुरी तरह से फंसी हुई थीं। वह चाहकर भी वंशिका की मदद नहीं कर पा रही थीं।
विज्ञापन

दोनों की चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने मां-बेटी को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घरूरू सही स्थिति में था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। अगर पुल की स्थिति ठीक नहीं होगी तो आगे के लिए इस पुल से नदी पार करना वर्जित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस घरूरू से कम ही लोग आवाजाही करते हैं। जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कहा कि हादसा बेहद दुखद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें