फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क खुलवाने जेसीबी मशीन में चढ़े विधायक अजय सोलंकी, निरीक्षण भी किया

Sun, 30 Jul 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

विधायक अजय सोलंकी रविवार को सड़क बंद होने से स्वयं पैदल चलकर भेड़ों और मात्तर पहुंचे। इस सड़क पर भारी भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गई है।
विज्ञापन
सड़क खुलवाने जेसीबी मशीन में चढ़े विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारी बारिश से बंद नाहन विधानसभा क्षेत्र की मात्तर भेड़ों सड़क को खुलवाने विधायक अजय सोलंकी जेसीबी मशीन में चढ़ गए। करीब एक किलोमीटर तक मशीन में बैठकर उन्होंने नुकसान का जायजा लिया। विधायक अजय सोलंकी रविवार को सड़क बंद होने से स्वयं पैदल चलकर भेड़ों और मात्तर पहुंचे। इस सड़क पर भारी भूस्खलन और मलबा गिरने से सड़क की हालत बेहद खस्ता हो गई है। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात जेसीबी मशीन पर बैठ कर एक किलोमीटर तक सफर किया जहां उन्होंने भेड़ों और मात्तर सड़क का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सोलंकी ने मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क को तुरंत बहाल करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश के कारण भेड़ों सड़क का करीब 500 मीटर भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी मलबा आ गया है। अजय सोलंकी ने कहा कि भारी बारिश के कारण नाहन क्षेत्र में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक, स्थानीय उपप्रधान लियाकत अली, भूरा, तपेंद्र, रेवानंद के अलावा मात्तर-भेड़ों के निवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें