गणेश दत्त और एक वरिष्ठ पत्रकार उनसे मिलने वहां पहुंचे तो वाजपेयी ने कहा कि आज तो दो-दो ब्राह्मण आ गए हैं। आओ हमारे साथ भोजन करो। खाना खाने के बाद उन्होंने आइसक्रीम कसाटा खाने की इच्छा जाहिर की तो जो वहां उपलब्ध नहीं थी।
गणेश दत्त ने कहा मैं लेकर आता हूं। जब वह लेकर आए तो उन्होंने कहा बताओ इसके पैसे कितने लगे, जब गणेश दत्त ने पैसे लेने से इंकार किया तो कहा कि आज के दिन मैं कुछ नहीं कहूंगा, तब उन्हें मालूम हुआ कि 25 दिसंबर को उनका जन्म दिन था।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1990 में प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की दूसरी बार सरकार बनाने को विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिमला आए थे।
वह यहां तीन दिन रुके। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उनके इस दौरे की यादों को साझा करते हुए बताया कि उनके साथ दिल्ली के भाजपा नेता मदन लाल खुराना, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदेव चंद ने आशियाना में भोजन किया।
दूसरे दिन ग्रैंड होटल में वाजपेयी ने भाजपा के विधायक दल की बैठक ली। यहां उन्होंने एक ही बात कही कि मैं विधायक दल का नेता चुनने आया हूं, कोई एक नाम सुझाओ, सभी ने शांता कुमार का नाम सुझाया।
नेता चुन लेने के बाद उन्होंने मौजूद सभी नेताओं को गुरुमंत्र दिया कि ब्यूरोक्रेसी एक बेलगाम घोड़ा होता है, इसलिए राजनेता के एक हाथ में चाबुक और एक में लगाम होनी चाहिए तो ही इसे काबू किया जा सकता है।
ऐसा करने पर ही कुशलता पूर्वक शासन करना संभव है, ऐसा करने पर ही सही मायने में शासन सही चलता है और इसका लाभ जनता को मिल पाता है।अटल बिहारी वाजपेयी 2001 में शिमला आकर रिट्रीट में ठहरे थे। उन्होंने बाकायदा प्रेसवार्ता बुलाई थी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि उस समय भी वह अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने रिट्रीट पहुंचे थे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद गणेश दत्त अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनसे मिलने पहुंचे।
गणेश दत्त ने कहा कि उनमें सबको साथ लेकर चलने, उनका मजाकिया अंदाज सबका मन मोह लेता था। वह संगठन के लिए पिता तुल्य थे। उनको कुशल राजनेता, प्रशासक और दूरदर्शी सोच के व्यक्तित्व के नाते विपक्ष भी उनका लोहा मानता था। इससे पहले वह 1998 में भी शिमला आए थे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 2003 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार रैली के लिए शिमला आए थे। उन्होंने रिज मैदान से भाजपा प्रत्याशी गणेश दत्त के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया था।
इनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोेद महाजन सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे थे। इनके विचार सुनने को पूरे रिज पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी। वाजपेयी हिमाचल प्रदेश को अपना घर मानते थे।