फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: युवती ने ठुकराया शादी का प्रस्ताव, सनकी युवक ने लड़की के घर में लगाई आग; यहां पेश आई घटना

Sun, 22 Feb 2026 12:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक युवक शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर इतना गुस्सा हो गया कि लड़की के घर में ही आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
यह सांकेतिक तस्वीर है। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत कुठेड़ के कटाहर गांव में एक युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आक्रोशित होकर लड़की के घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सतर्कता के कारण लड़की के परिवार के सदस्य मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

 

दूरभाष के माध्यम से दी थी धमकी
पीड़ित राजेश कुमार, पुत्र कृष्ण लाल निवासी कटाहर (तांदी) ने पुलिस को बताया कि पंकज शर्मा नामक युवक उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। जब परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया, तो उसने दो दिन पहले ही दूरभाष के माध्यम से धमकी दी थी। आरोपित ने साफ शब्दों में कहा था कि यदि उसकी शादी राजेश की बेटी से नहीं करवाई गई, तो वह पूरे परिवार को घर के अंदर ही आग लगाकर राख कर देगा। शुक्रवार की रात उसने अपनी इस खौफनाक धमकी को अंजाम दे डाला।

बाल-बाल बची जानें
पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे राजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। करीब 10:30 बजे अचानक घर की बाहरी दीवारों से आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली महिला ने आग की लपटें देखीं और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर राजेश और उनका परिवार गहरी नींद से जागा और आनन-फानन घर से बाहर निकला।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

काफी सामान जला 
आग से पुराने मकान की अलग रखी गई कीमती देवदार की लकड़ी जल गई। एक कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी और घर के बिजली के मीटर की तारें पूरी तरह जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लुहरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामल दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें