फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेहूं बीज तीन रुपये महंगा और मटर सात रुपये प्रतिकिलो सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गेहूं बीज की 650 क्विंटल और मटर बीज की 956 क्विंटल की आई है मांग
विज्ञापन

कृषि विभाग के केंद्रों के माध्यम से होगा बीज वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए किसानों को विभिन्न फसलों के बीज आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के पास इस बार जिले से 650 क्विंटल गेहूं और 956 क्विंटल मटर के बीज की मांग आई है।
किसानों को इस बार गेहूं का बीज तीन रुपये प्रतिकिलो महंगा, जबकि मटर का बीज सात रुपये प्रतिकिलो सस्ता मिलेगा। इसके अलावा अन्य सब्जियों और फसलों के बीज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जिला कृषि विभाग के अनुसार, किसानों की मांग के अनुरूप बीज आवंटन शुरू कर दिया गया है। अभी तक विभिन्न कृषि केंद्रों पर करीब 500 क्विंटल गेहूं और 700 क्विंटल मटर का बीज भेजा जा चुका है। किसान जिले के सभी ब्लॉकों में स्थित कृषि विभाग के केंद्रों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। इस सीजन में किसानों को गेहूं, जौ, लहसुन, मटर, बरसीम, धनिया और गाजर सहित कई फसलों की बिजाई के लिए बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गेहूं का बीज 33 रुपये प्रति किलो जबकि मटर का बीज सब्सिडी के बाद 63 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले गेहूं बीज की कीमत तीन रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ी है। मटर का बीज सात रुपये प्रतिकिलो सस्ता हुआ है। इसके अलावा अन्य फसलों और सब्जियों के बीज पर भी सरकार की योजनाओं के तहत सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों की मांग के उपलब्ध करवा रहे बीज
जिला कृषि उपनिदेशक मोहिंद्र भवानी ने बताया कि विभाग किसानों की मांग के अनुसार बीज उपलब्ध करवा रहा है। सर्दियों के मौसम में जिले में गेहूं और मटर के बीज की प्रमुख मांग रहती है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग के केंद्रों पर जाकर बीज प्राप्त करने की अपील की। साथ ही कहा कि जिन किसानों को अतिरिक्त बीज की जरूरत है, वे समय रहते विभाग को अपनी मांग भेज सकते हैं, ताकि उन्हें भी समय पर बीज उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें