फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक भड़की आग से गेहूं की फसल राख, आंसू नहीं रोक पाईं महिलाएं

Mon, 29 Apr 2019 09:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डमटाल पुलिस थाना के तहत  बाई अटारिया गांव में गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से कई एकड़ जमीन में तैयार फसल राख हो गई। आंखों के सामने मेहनत की कमाई राख होते देख महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाईं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाई अटारिया गांव में सड़क किनारे गेहूं के लहलहाते खेतों में अचानक आंग की चिंगारी लगी, जिसने धीरे-धीरे उग्र रूप ले लिया। एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कंदरोड़ी में स्थित आर्मी डिपो के कमांडेंट कर्नल परितोष उपाध्याय से फायर ब्रिगेड की सहायता मांगी। आर्मी ने तुरंत मौके पर दो गाड़ियों को भेजा, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ आए अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया। ग्रामीणों ने भी बाल्टियों और ट्रैक्टरों से हल चलाकर अपने-अपने खतों को बचाया। वहीं, खेतों के बीचोबीच बने पोल्ट्री फार्म को अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने से बचा लिया। 

विज्ञापन

पानी के भरे बर्तनों के साथ आग बुझाने निकलीं महिलाएं

गेहूं की फसल में आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की खबर पूरे गांव में फैल गई और स्थानीय लोग अपने घरों से बाल्टियों ओर अन्य बर्तनों के साथ पानी भरकर आग बुझाने के लिए पहुंचे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। आंखों के सामने अपनी फसल को राख होता देख महिलाएं अपने आंसू न रोक पाईं।

उधर, एसडीएम ने कहा कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करें, ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें