फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला वनडे भी नहीं खेलना चाहती थी वेस्टइंडीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत आकर एक दिवसीय क्रिकेट मैच शृंखला खेल रही वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम शुक्रवार सुबह मैच से ठीक पहले मैदान में उतरने से मुकर गई थी। दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से भुगतान संबंधी विवाद न सुलझने से खिलाड़ी नाराज हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला में मैच से ठीक पहले विदेशी टीम ने मैदान में उतरने से मना कर दिया। इसके बाद स्टेडियम में ही दोनों टीमों के मैनेजरों रवि शास्त्री और रिची रिचर्डसन की एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ आपात बैठक हुई।

इसमें खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए राजी किया गया। वेस्टइंडीज खिलाड़ियों के मैच खेलने से मना करने पर थोड़ी देर के लिए एचपीसीए के पदाधिकारी भी सांसत में आ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब आखिरी वनडे पर सस्पेंस

सूत्रों का कहना है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सीरीज शुरू होने से पहले अपने क्रिकेट बोर्ड को खुली चिट्ठी लिखी थी, लेकिन इसका जवाब नहीं दिया गया। इसकी पुष्टि मैच शुरू होने के बाद जारी कमेंट्री में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज माइकल होल्डिंग ने भी की।

उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों से इस परिस्थिति के लिए सहानुभूति भी जताई। एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने भी बताया कि वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पूरा विवाद सुलझा लिया है।

इसके बाद ही मैच शुरू हो पाया। हालांकि, कोलकाता में होने वाले आखिरी वन डे में वेस्टइंडीज टीम खेलेगी या नहीं? इसकी अभी जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें