फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में कल्याण समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का गठन किया है। कॉलेज की ओर से जारी नीति दस्तावेज के अनुसार समिति मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान, परामर्श, जागरूकता कार्यक्रम और सहायता तंत्र को मजबूत करेगी। समिति की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. स्नेह करेंगी। समिति में डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. शिल्पा चौहान, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष कुसुम, पीटीए अध्यक्ष कमल लोहिया, जेओए राहुल रिथवार और सीएससीए अध्यक्ष को सदस्य बनाया है। कॉलेज ने रैगिंग, बुलिंग और लैंगिक उत्पीड़न के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति भी दोहराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें