शिमला। अखिल भारतीय अधिकारी संघ (एआईबीओसी) की हिमाचल इकाई ने रविवार को बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर मंडयालू पंचायत में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। एआईबीओसी हिमाचल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। साथ ही कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूह और मुद्रा योजना पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैंक कभी भी फोन पर किसी खाता धारक से ओटीपी नहीं मांगता है। प्रदेश सचिव खेमराज वर्मा ने नियमित बचत और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग में गोपनीयता बनाए रखने के बारे में बताया। पंचायत मंडयालू के प्रधान दीवान ने एआईबीओसी को महत्वपूर्ण जानकारी के पर आभार व्यक्त किया।