फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, इस दिन बारिश के आसार

Wed, 03 Oct 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश में आठ अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। नौ अक्तूबर को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश से मानसून के विदा होते ही मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का हवाला देते हुए प्रदेश में तीन से पांच अक्तूबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था लेकिन बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी

अब आठ अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 32.0, कांगड़ा-हमीरपुर में 31.4, सुंदरनगर में 29.9, भुंतर में 29.4, चंबा में 28.1, नाहन में 28.0, धर्मशाला-सोलन में 26.8, शिमला में 22.9, डलहौजी में 17.0 और कल्पा में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें