फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, शिमला का न्यूनतम पारा चढ़ा

Thu, 20 Dec 2018 02:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक चढ़ गया है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड जारी है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पिछले कई दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर उठा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।केलांग में न्यूनतम तापमान -06.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.0, केलांग -6.2,  मनाली 0.4, धर्मशाला 5.6, ऊना 2.7, नाहन 4.5, पालमपुर 5.0, सोलन 1.2, कांगड़ा 4.3, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 2.8. चंबा 2.6, डलहौजी 8.2 और कुफरी 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

बरठी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 16.3,  सुंदरनगर 22.3, भुंतर 19.5, कल्पा 12.0, धर्मशाला 16.2, ऊना 24.6, नाहन 20.3, केलांग 7.0, कांगड़ा 22.3, बिलासपुर 20.8, हमीरपुर 21.2, चंबा 17.8 और डलहौजी में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें