फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, चोटियों में ताजा बर्फबारी

Thu, 29 Nov 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों में वीरवार को भी हल्की बर्फबारी होने का दौर जारी रहा। बर्फबारी से घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल की पीर पंजाल की पहाड़ियों के साथ कुगती जोत व मयाड़ घाटी की चोटियों में भी हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


तापमान में आई गिरावट से घाटी के नदी नालों के साथ सड़कों पर पानी जमने लगा है। वाहनों की आवाजाही खतरनाक हो गई है। उधर, वीरवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश में पांच दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

 वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.8, कांगड़ा में 24.0, नाहन में 22.1, सोलन में 21.5, सुंदरनगर में 20.5, हमीरपुर में 19.9, बिलासपुर में 18.8, धर्मशाला में 18.2, शिमला-चंबा में 17.9, डलहौजी में 12.6, कल्पा में 12.4 और केलांग में 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान भी घटना शुरू हो गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -3.0, मनाली में 1.2, कल्पा में 2.4, भुंतर में 4.4, मंडी में 5.1, चंबा-सुंदरनगर में 6.5, सोलन में 7.2, शिमला में 8.5, ऊना में 8.7, धर्मशाला-बिलासपुर में 8.8 और डलहौजी में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें