फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, तापमान लुढ़का

Sat, 17 Nov 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 23 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फ बारी के बाद भले ही मौसम साफ रहा लेकिन केलांग में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऊना का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

विज्ञापन


राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगामी छह दिनों यानी 23 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्यम ऊंचाई और अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.4, कल्पा -1.0, धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 8.8, पालमपुर 6.0, सोलन 3.5, मनाली -0.6, कांगड़ा 8.1, मंडी 5.2, बिलासपुर 8.2, हमीरपुर 7.8, चंबा 5.3, डलहौजी 6.2 और कुफरी 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

शिमला में अधिकतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 19.6, कल्पा 13.4, धर्मशाला 18.4, ऊना 25.5, नाहन 21.9, केलांग 3.8, पालमपुर 18.6, सोलन 21.0, मनाली 12.8, कांगड़ा 23.4, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 23.8, चंबा 20.8 और डलहौजी में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें