फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान, अंधड़ में कई जगह गिरे पेड़; घरों के शीशे टूटे... उड़ी चादरें

Thu, 17 Apr 2025 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ का असर दिखा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में मकानों की छत से  चदरें उड़ गईं और कई घरों के शीशे भी टूटे। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले ही आंधी-तूफान ने लोगों को हिला कर रख दिया है। कल शाम से रात तक हिमाचल के कई क्षेत्रों में अंधड़ का असर दिखा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में मकानों की छत से  चदरें उड़ गईं और कई घरों के शीशे भी टूटे। 

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 21 तक बारिश के आसार; जानें अपडेट

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक शोभित कटियार ने कहा कि अगले 48 घंटों में राज्य भर में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। हालांकि 18 अप्रैल की दोपहर से 21 अप्रैल की सुबह तक हिमाचल प्रदेश में एक बहुत सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की उम्मीद है। 
विज्ञापन

कटियार ने बताया कि इस प्रणाली के कारण हमें राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती है। 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 6 से 12 सेमी के बीच बारिश हो सकती है। इस वजह से, हमने 18 और 19 अप्रैल के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें