ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 22.4, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.8, चंबा में 21.5, सोलन में 20.0, नाहन में 18.7, भुंतर में 18.5, धर्मशाला में 16.2, शिमला में 14.6, कल्पा में 10.4, डलहौजी में 9.4 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 4.9
मनाली 0.8
कुफरी 2.1
कल्पा 2.8
शिमला 4.8
उपमंडल ठियोग के कोर्ट भवन पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे साथ लगती पहाड़ी से चट्टान खिसक कर गिर गई। घटना के समय इस भवन में कोई भी मौजूद नहीं था। हादसे में भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।
पूरा कमरा तहस-नहस हो गया है। चट्टान जब गिरी तो यहां मौजूद सभी कर्मी धमाके को सुनकर भवन से बाहर की ओर भाग गए। अधिवक्ता मनोहर शर्मा ने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिल का कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
इसकी सूचना एसडीएम ठियोग को दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके का जायजा ले लिया गया है। साथ ही इस कमरे में पड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को यहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।