मौसम का मिजाज और सूरज की तल्खी बरकरार है। तीन साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा उछलकर ऊना में 44.8 तो राजधानी शिमला में 30.1 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी के इस सीजन का रविवार सबसे गर्म दिन भी रहा।
मैदानी क्षेत्रों में लू से लोग बेहाल हैं। दिन के समय सड़कों या बाजार निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मंगलवार से गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह से आठ जून तक शिमला,
सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधंड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दस जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश के आसार भी हैं।