फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज जमकर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 30 Aug 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 31 अगस्त और पहली सितंबर को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में इन दो दिनों में जमकर बादल बरसेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश भर में चार सितंबर तक मौसम खराब रहने और बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिनभर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। बारिश होने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.7, ऊना में 32.6, धर्मशाला में 27.2, सोलन में 27.5, नाहन में 27.6, सुंदरनगर में 27.8, भुंतर में 28.2, कल्पा में 20.6, कांगड़ा में 28.7, हमीरपुर में 31.5, बिलासपुर में 32.4, मंडी में 31.7 और मनाली में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


उधर, चंबा जिला में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। बारिश के चलते तरेला मंगली मार्ग एक बार फिर भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हो गया। सोमवार को ही लोक निर्माण विभाग ने मार्ग खोला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद फिर मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा राधाष्टमी न्हौण से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें