13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने के आसार हैं। 15 और 16 अप्रैल को दोबारा बारिश होने की संभावना है। राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की धूप खिली।
मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 19.0, ऊना में 33.0, धर्मशाला में 25.6, नाहन में 28.4, सुंदर नगर में 27.8,
भुंतर में 26.8, सोलन में 24.8, कांगड़ा में 27.5, बिलासपुर में 28.4, हमीरपुर में 29.6, चंबा में 20.7, डलहौजी में 13.3 और केलांग-कल्पा में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।