हिमाचल में बुधवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। किन्नौर, लाहौल और मंडी, चंबा, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 16 को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
17 से 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में दोबारा मौसम खराब होगा। इस दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा में बारिश-बर्फबारी और ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अफगानिस्तान के ऊपर ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस कारण हिमाचल के मौसम में भी बदलाव आएगा।