मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 12 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
सोमवार रात के न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 21.4, नाहन में 25.1, सोलन में 22.0, कांगड़ा में 26.2, हमीरपुर में 26.7, चंबा में 24.0, सुंदरनगर में 25.4, भुंतर में 24.5, कल्पा में 11.0 और डलहौजी में 11.1 डिग्री
सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.4, कल्पा में -0.8, मनाली में 0.0, भुंतर में 3.8, शिमला में 6.2, धर्मशाला में 8.0, ऊना में 9.0, नाहन में 10.9, मंडी में 9.8, बिलासपुर में 7.2 और हमीरपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।