फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होते ही बढ़ने लगा अधिकतम तापमान, इस दिन फिर बर्फबारी के आसार

Wed, 07 Mar 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में मौसम साफ होते ही अधिकतम तापमान चढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन भर धूप खिलने से हिमाचल के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बुधवार और वीरवार को भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान और चढ़ने की संभावना है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ मार्च को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 9 से 12 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा प्रमुख शहरों का तापमान

मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 12 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। 

सोमवार रात के न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 21.4, नाहन में 25.1, सोलन में 22.0, कांगड़ा में 26.2, हमीरपुर में 26.7, चंबा में 24.0, सुंदरनगर में 25.4, भुंतर में 24.5, कल्पा में 11.0 और डलहौजी में 11.1 डिग्री

सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.4, कल्पा में -0.8, मनाली में 0.0, भुंतर में 3.8, शिमला में 6.2, धर्मशाला में 8.0, ऊना में 9.0, नाहन में 10.9, मंडी में 9.8, बिलासपुर में 7.2 और हमीरपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें