फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सत्संग से मिलते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के राम मंदिर में रविवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने साल के अंतिम सत्संग का आयोजन करवाया। साध्वी सर्वा भारती ने श्रद्धालुओं को सत्संग है मानसरोवर, सत्संग से मिलते भगवान, मेरे गुरु अंतर्यामी, मन को बना दो मंदिर आदि मनमोहक भजन सुनाए। उन्होंने भक्तों को गुरु-शिष्य के संबंध के बारे में प्रवचन दिए। कहा कि गुरु में इतनी शक्ति होती है कि वह मनुष्य को भव सागर पार करवा सकता है। मनुष्य जीवनभर संसार के मायाजाल फंसा रहता है और अंतिम समय में गुरु की शरण लेता है। कहा कि पूर्ण गुरु अपने शिष्य का सुख-दुख में मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान भक्तों को संस्थान की ओर से गुरु-शिष्य पर लिखी पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें