फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालीबाड़ी मंदिर में बंदरों ने तोड़ीं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कालीबाड़ी मंदिर में सजावट के लिए लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटों को बंदरों ने तोड़ दिया है। अब नए साल के लिए मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। कालीबाड़ी मंदिर की सजावट मंहगी रंग-बिरंगी लाइटों से की थी। यह लाइटें लोगों को काफी आकर्षित करती थीं लेकिन उत्पाती बंदरों ने इन्हें तोड़ दिया है। अब इनमें से एक भी लाइट नहीं जल रही है। मंदिर के चारों ओर बंदरों को जमावड़ा लगा रहता है। यह बंदर आए दिन मंदिर आने वाले लोगों से छीना छपटी करते हैं। मंदिर प्रबंधक सोमनाथ प्रमाणिक ने बताया कि बंदरों ने सजावट के लिए लगाई लाइटों को बुरी तरह से तोड़ दिया है। अब नए साल के लिए मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें