फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी में बताए जल संरक्षण के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला की रोटरी पार्टनर्स की ओर से सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तारादेवी में हाफ डे रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय जल बचाएं और वर्षा जल को संचित करें तथा उपयोग में लाएं रखा था। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रेसिडेंट पार्टनर वंदना सूद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में प्रभावशाली तरीके से समझाया। क्लब ने स्कूल को तीन बाल्टियां भी दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ चिप्स, जूस और चॉकलेट से भरे फूड गुडी बैग वितरित किए। इस अवसर पर प्रेसिडेंट पार्टनर अंकिता बंबा, आशा बंबा, वंदना सूद, आस्था सूद, रेनू ठाकुर और मोनिका कपूर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें