फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद से पंपिंग ठप, शहर में भारी जलसंकट

Sun, 09 Aug 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी सहित ऊपरी शिमला में हो रही भारी बारिश के कारण शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल योजनाओं में गाद की मात्रा बढ़ने से पंपिंग ठप हो गई है। गिरि और अश्वनी दोनों परियोजनाओं में शनिवार सुबह पानी की पंपिंग बंद हो गई। गुम्मा परियोजना में भी पंपिंग का काम प्रभावित होने से शहर को नाममात्र ही पानी की आपूर्ति होने की उम्मीद है। पंपिंग ठप होने से आधे शहर में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


गाद की मात्रा बढ़ने के कारण सभी पेयजल योजनाओं में शनिवार सुबह से ही पंपिंग बंद कर दी गई। गिरी योजना में शनिवार दोपहर बाद पंपिग का कार्य शुरू कर दिया था, मगर गाद की मात्रा बढ़ने से पंपिंग बंद करनी पड़ी। अश्वनी पेयजल योजना से भी कुछ समय तक रुक-रुक कर पंपिंग होती रही मगर दोपहर बाद यहां भी गाद बढ़ने से पंपिंग बंद करनी पड़ी।

गुम्मा पेयजल योजना में भी पंपिंग का कार्य प्रभावित हुआ है, जिसके चलते शनिवार को आधे शहर की जनता को पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान होना पड़ा। रविवार को भी शहर में जल संकट के आसार हैं। शनिवार को चौड़ा मैदान, समरहिल, मालरोड, स्कैंडल प्वाइंट, लक्क ड़ बाजार, के इलाकों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन


आज इन इलाकों में पानी की आपूर्ति पर संशय- गिरी और अश्वनी योजनाओं में पंपिंग कार्य बंद रहने के कारण रविवार को छोटा शिमला, कसुम्पटी, विकासनगर, बीसीएस, कनलोग, रिज, मालरोड, चौड़ा मैदान, समरहिल, लक्कड़ बाजार सहित आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

स्टोर टैंक से बचे हुए पानी की सप्लाई दी- शुक्रवार को पानी की सप्लाई देने के बाद स्टोर टैंक में बचे पानी की शनिवार को सप्लाई की गई। शनिवार को संजौली, छोटा शिमला, कसुम्पटी, बीसीएस, खलीनी, विकासनगर, कैथू और यूएस क्लब सहित आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई दी गई।

विनोद ठाकुर अधिशासी अभियंता, आईपीएच ने बताया कि बारिश के कारण पेयजल योजनाओं में गाद की मात्रा बढ़ने के कारण पंपिंग का काम प्रभावित हुआ है। हालांकि, मौसम साफ रहा तो पंपिंग दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें