फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शनान और पड़ेची के लिए पानी की सप्लाई 24 घंटे में बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाग नाला में बिजली के केबल और स्टाटर चोरी होने से ठप पड़ गई थी स्कीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बड़श, शनान और पड़ेची क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल गई है। जलशक्ति विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर प्रभावित पेयजल योजना को दोबारा चालू कर इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी। विभाग की इस कार्रवाई से कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बाग नाला स्थित लिफ्ट पेयजल योजना में अज्ञात तत्वों ने बिजली के केबल और मोटर का स्टार्टर चोरी कर लिया था। इसके चलते योजना पूरी तरह बंद हो गई थी और बड़श, शनान तथा पड़ेची सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जैसे ही विभाग को चोरी की सूचना मिली, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करने के बाद तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। जलशक्ति विभाग ने आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर नए केबल और स्टार्टर स्थापित किए। कर्मचारियों ने लगातार काम करते हुए 24 घंटे के भीतर योजना को दोबारा संचालित कर दिया। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। जलशक्ति विभाग के एक्सईएनन विनोद ने कहा कि लोगों को कम से कम समय में राहत पहुंचाना प्राथमिकता थी, इसलिए मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर किया गया। विभाग ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का यह मामला गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पेयजल योजनाओं की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किया जाएगा। जलशक्ति विभाग ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी पेयजल योजना या सरकारी संपत्ति के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत विभाग या स्थानीय का प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें