फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तीन दिन बाद हिमलैंड और कनलोग में पानी की सप्लाई बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
डक्ट निर्माण के दौरान जेसीबी से क्षतिग्रस्त हुई थी पेयजल पाइपलाइन, रविवार शाम को मरम्मत पूरी होने के बाद घरों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के हिमलैंड और कनलोग क्षेत्र के लोगों को आखिरकार तीन दिन बाद पेयजल किल्लत से राहत मिल गई है। छोटा शिमला से राजभवन तक डक्ट निर्माण के दूसरे चरण के कार्य के दौरान जेसीबी से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद रविवार शाम को दोनों क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

तीन दिन से पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान लोगों ने सप्लाई शुरू होने पर राहत की सांस ली। शुक्रवार को डक्ट निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने के कारण हिमलैंड और कनलोग के कई घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन तक सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को दूसरे क्षेत्रों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ा। रविवार को संबंधित विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा किया गया। इसके बाद शाम को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में खोदाई से पहले भूमिगत पाइपलाइनों की स्थिति का पता लगाया जाए, ताकि विकास कार्यों के चलते आम जनता को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें