फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में पानी की किल्लत खत्म, पहली बार 53 एमएलडी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पानी के सभी टैंक रहे फुल, कंपनी का दावा राशनिंग होगी खत्म, गुम्मा से 16, गिरि से 14 एमएलडी मिला पानी
विज्ञापन

सतलुज परियोजना से मिली 13.46 एमएलडी की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत अब खत्म हो गई है। विभिन्न पेयजल परियोजनाओं से पहली बार 53 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की सप्लाई पहुंची है। अब रोज पानी की आपूर्ति होगी।
कंपनी का भी दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी अधिक मात्रा में इस साल शहर के लिए पानी आया है। खास बात यह है कि पहली बार शहर के सभी बड़े पानी के टैंक लबालब हो गए हैं। लिहाजा कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में पानी के वितरण व्यवस्था में पूरी तरह सुधार हो जाएगा। शहरवासियों को गर्मियाें और बरसात के मौसम में पानी के संकट का सामना करना पड़ता था। भीषण गर्मी के दौरान गुम्मा और गिरि परियोजनाओं में पानी की कमी हो जाती थी। बरसात के मौसम में गाद आने के बाद भी पानी का संकट हो जाता था। इस वजह से शहर में पानी की राशनिंग होती थी। इस वजह से शहर के ढली, संजौली, कसुम्पटी, न्यू शिमला, पटयोग, खलीनी, कच्चीघाटी, टुटू, मल्याणा, पंथाघाटी, कंगनाधार जैसे विभिन्न वार्डों में लोगों को पानी तीसरे दिन मिलता था लेकिन कई बार समस्या गंभीर हो जाती थी। इससे पांचवें, सातवें और आठवें दिन पानी की सप्लाई लोगों को दी जाती थी। लोगों को मजबूरन पानी के टैंकरों की सप्लाई पर भी निर्भर रहना पड़ता था। अब सतलुज पेयजल परियोजना से पानी आने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार वीरवार को गुम्मा जल स्रोत से करीब 16.12 एमएलडी, गिरि से 14.81 एमएलडी और सतलुज परियोजना से 13.46 एमएलडी पानी शहर को मिला है। इसके अलावा कोटी बरांडी से 3.93 एमएलडी, चूरट से 3.40 एमएलडी, चैड़ से 1.08 और सियोग से 0.20 एमएलडी पानी शहर को मिला है। शिमला जल प्रबंधन लिमिटेड का दावा है कि मौजूदा आपूर्ति शहर की सामान्य जरूरत के अनुरूप है और यदि इसी तरह स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में पानी की राशनिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगी।



कंगनाधार में सिर्फ एक घंटा मिली पानी का आपूर्ति
एक ओर जहां पेयजल कंपनी लोगों को रोज पानी देने की बात कह रही है तो दूसरी ओर शहर के कंगनाधार इलाके के लोग पानी की कमी से परेशान हैं। लोगों ने कहा कि सुबह के वक्त एक घंटे ही पानी आया है। ऐसे में सभी को पानी नहीं मिल पाया है। लोगों ने नगर निगम से पानी की आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है। इसके अलावा लोअर खलीनी और न्यू शिमला में अभी भी तीसरे दिन ही पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन



जल स्रोतों से आया पर्याप्त पानी
शहर में जल स्रोतों से 53 एमएलडी पानी की सप्लाई पहुंची है। लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह सप्लाई पर्याप्त है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे लोगों को नियमित जल आपूर्ति मिलती रहेगी।
-बसंत राठौर, एजीएम, एसजेपीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें