फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटू, मज्याठ, मैहली में पांचवें और छठे दिन आ रहा पानी, पटयोग में भी भर रही चंद बाल्टियां
विज्ञापन

बिजली कट के चलते गड़बड़ाई जलशक्ति विभाग की व्यवस्था, कंपनी से भी नहीं मिल रहा पूरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। शहर के टुटू, मज्याठ और मैहली क्षेत्र के अलावा साथ लगते पंचायती क्षेत्रों में पांचवें और छठे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को बावड़ियों और हैंडपंप से पीने का पानी भरना पड़ रहा है। इन इलाकों में जलशक्ति विभाग पीने के पानी की आपूर्ति करता है।

टुटू और मज्याठ वार्ड में सैंज पेयजल परियोजना से पानी की आपूर्ति होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार जलशक्ति विभाग की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है। मज्याठ के पूर्व पार्षद दिवाकर देव शर्मा के अनुसार पांच से छह दिन बाद जाकर विभाग पानी दे रहा है। टुटू के पूर्व पार्षद विवेक शर्मा के अनुसार हफ्ते में पानी कब आएगा, इसका कोई शेड्यूल नहीं है। विभाग का कहना है कि बिजली कट के चलते पंपिंग ठप हो रही है। उधर पेयजल कंपनी भी इस इलाके में बने जलशक्ति विभाग के टैंक में पानी देती है लेकिन 20 दिन से कंपनी ने भी अपनी आपूर्ति घटा दी है। मैहली और चैली में भी पांचवें और छठे दिन ही पानी आ रहा है। यहां कंपनी जलशक्ति विभाग के टैंक में पानी देती है जिसे विभाग आगे वितरित करता है।
विज्ञापन




पटयोग में भी पानी की किल्लत
शहर के न्यू शिमला क्षेत्र के पटयोग वार्ड में भी पीने के पानी की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि एक हफ्ते से वार्ड में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस क्षेत्र में पेयजल कंपनी पानी की आपूर्ति देती है लेकिन आजकल लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



कुछ दिन से आई है समस्या
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता केआर कपिल ने कहा कि बिजली कट के चलते पंपिंग प्रभावित हुई थी लेकिन अब नियमित आपूर्ति दी जा रही है। सभी इलाकों में पर्याप्त पानी देने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें