शिमला। बढ़ती गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय धामी के ईको-क्लब और स्टाफ परिषद ने महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए। इस अभियान में महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने स्टाफ सचिव डॉ. उज्ज्वल राठौर सहित सभी सहयोगियों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद