शिमला। डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) की ओर से शिक्षकों के लिए आज (रविवार) से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। सेवा वितरण उत्कृष्टता मॉडल के प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देकर सार्वजनिक सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही लाना सिखाना है। इसके तहत अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। संवाद