फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जल पात्र वितरण अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्टूडेंट फॉर डवेल्पमेंट (एसएफडीए) ने समरहिल एचपीयू के फैकल्टी गेस्ट हाउस से पक्षियों के लिए जल पात्र वितरण अभियान शुरू किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने समरहिल में 23 स्थानों पर मिट्टी के बने जल पात्रों को वितरण किया। संगठन के कार्यकर्ता आम लोगों के सहयोग से पक्षियों के लिए रोज इन पात्रों में पीने का पानी भरने की व्यवस्था करेंगे। एसएफडीए के अध्यक्ष एवं विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई के लोक प्रशासन विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ. दीपक शर्मा ने इस अभियान का शुभारंभ किया। डाॅ. दीपक ने बताया कि यह अभियान प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने घरों के आसपास भी पात्र में पीने का पानी रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें