फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में पानी के पाइप टूटे, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। समरहिल के एमआई रूम इलाके में सोमवार सुबह पानी के पाइप टूट गए। इसके बाद इलाके में घंटों पानी बेकार बहता रहा। सड़क के किनारे से आ रहे पाइप से एक निजी वाहन टकरा गया था जिस कारण पाइप ज्वाइंट से अलग हो गए। पानी के पाइप से लीक हो रहा पानी आर्मी कॉलोनी में जा रहा था जिससे पानी कुछ घरों में भी घुस गया। समरहिल के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया था कि सुबह पाइप टूटने की खबर मिली थी जिसके बाद पेयजल कंपनी के कनिष्ठ अभियंता को सूचना दी थी। शेड्यूल के हिसाब से कल इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं की जानी है तो लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति में काई परेशानी नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें