फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जलसंकट के बीच सड़कों पर बर्बाद बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के मालरोड पर बुधवार को कई घंटे तक पेयजल लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बर्बाद बहता रहा। सूचना मिलने के बाद कंपनी ने इसे बंद करवाया। कसुम्पटी बाजार के पास पेयजल लाइन में लीकेज से सड़क पर पानी बहने लगा। पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा ने कहा कि कंपनी लीकेज तक ठीक नहीं कर रही। जनता पानी को तरस रही है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी कंपनी के अधिकारियों से लीकेज पर रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि वह खुद तीन जगह अधिकारियों को लीकेज दिखा चुके हैं लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा रहा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि नई लाइनें बिछने से यह समस्या खत्म होगी। ब्यूरो
विज्ञापन





24 घंटे पानी के दावों पर भी सवाल
पेयजल कंपनी सतलुज पेयजल योजना के सहारे शहर में 24 घंटे पानी देने का सपना दिखा रही है लेकिन यह दावा पूरा होगा या नहीं, इस पर अभी से सवाल उठ रहे हैं। कंपनी अभी 24 घंटे तो दूर, तीसरे दिन भी आपूर्ति नहीं दे पा रही है। सतलुज में यदि बरसात में गाद आई या बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो शहर की जनता को फिर से संकट झेलना पड़ेगा। इससे कैसे राहत मिलेगी, इसका बैकअप प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें