अधिकारियों ने बताया कि पांच जून 2018 को भराड़ी, रूल्दूभट्टा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, टुटू, मंज्याट, बालूगंज एवं कच्ची घाटी, टूटीकंडी, कनलोग, नाभा और फागली क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सारिणी के अंतर्गत जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को पानी के लीकेज पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, सचिव आईपीएच देवेश कुमार, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित
जम्वाल, पुलिस अधीक्षक उमापति जम्वाल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता विक्रांत सुमन, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल मौजूद रहे।