फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शिमला के इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

Tue, 17 Jun 2014 01:15 PM IST
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में अघोषित राशनिंग कर दी है। मंगलवार सुबह और शाम के समय नगर निगम ने कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित रहने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छोटा शिमला बाजार, संजौली बाजार और लक्कड़ बाजार में पानी नहीं दिया जाएगा। जबकि मंगलवार शाम को चौड़ा मैदान जोन के तहत टुटू, बालूगंज, पांजडी, चौड़ा मैदान, ओल्ड बैरियर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

नगर निगम का कहना है कि भंडारण टैंकों का जल स्तर न्यूनतम स्तर पर चला गया है। पूरे शहर को नियमित जलापूर्ति करना मुश्किल हो गया है। नगर निगम ने शहरवासियों से जल संरक्षण की भी अपील की है।
विज्ञापन


नगर निगम ने बताया है कि गिरि और गुम्मा पेयजल योजना से पर्याप्त सप्लाई नहीं हो रही है। अश्वनी खड्ड में भी पंपिंग प्रभावित है।

महापौर ने अफसरों से की आपात बैठक

सोमवार को महापौर संजय चौहान ने पानी की समस्या को लेकर जल शाखा के अफसरों के साथ आपात बैठक भी की है। महापौर ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पूरे शहर को पानी की सप्लाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


एक दिन से अधिक किसी एक क्षेत्र में कट नहीं लगना चाहिए। इसी कड़ी में नगर निगम ने एहतियातन अपील जारी कर मंगलवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रहने का बयान जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें