उन्नत खेती और कृषि विकास से संबंधित तमाम गतिविधियों की सक्सेस स्टोरी अब आप यू-ट्यूब पर देख सकते हैं। नाबार्ड ने इसके लिए नया यू ट्यूब चैनल लांच कर दिया है।
इसमें हिमाचल के किसान क्लबों, स्वयं सहायता समूहों सहित नाबार्ड से संबद्ध तमाम अन्य संबंधित संगठनों की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पॉलीहाउस जैसी योजनाओं की सक्सेस स्टोरी भी शामिल होंगी।
यह जानकारी नाबार्ड के जनसंपर्क अधिकारी टीएस नेगी ने दी है। नेगी ने कहा कि नाबार्ड यू ट्यूब चैनल में अब ऐसी सफलता की सत्यकथाओं के वीडियो देखे जा सकेंगे।
इससे पूरे प्रदेश के किसानों और बागवानों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई राज्यों ने ये वीडियो इस चैनल पर अपलोड भी कर दिए हैं।
अब हिमाचल में भी कर दिए जाएंगे। मौजूदा समय में नाबार्ड की मदद से हिमाचल में भी बड़ी संख्या में कृषि योजनाएं चल रही हैं। इनके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं।
ऐसी तमाम योजनाओं की सक्सेस स्टोरी इस चैनल पर ही हिमाचल से भी अपलोड की जा रही हैं।