फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में था चूर और लगा दी घर में आग

Wed, 27 Aug 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंगर क्षेत्र के सरोत्री गांव में सोमवार देर रात्रि शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही घर का सारा सामान फूंक डाला।
विज्ञापन

सरोत्री पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि सरोत्री गांव का राजेश कुमार अक्सर शराब के नशे में रहता है। बीती रात को भी उसने नशे में अपने घर का सामान अपने पुश्तैनी मकान के आंगन में रखना शुरू कर दिया।

उन्होंने स्वयं तथा अन्य कुछ लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने घर के सामान को जलाने पर तुला रहा। आखिर उसने सारे सामान टीवी, पानी की एक टंकी, गैस, बिस्तर के गद्दे और अन्य सामान को आग लगा दी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कांगड़ा पुलिस थाना को इसकी सूचना दी। रात लगभग 7 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पंचायत प्रधान ने बताया कि राजेश कुमार की पत्नी नहीं है, जबकि उसकी बेटी और मां अपने दूसरे बेटे के पास रहते हैं।

इस मामले की जांच कर रहे कांगड़ा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी देसराज ने बताया कि उक्त व्यक्ति को रात को ही हिरासत में लेकर धारा 7-51 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

नशे में बेटे ने की मां से मारपीट

नशे में एक व्यक्ति ने अपनी मां की पिटाई कर डाली। मामला नटेहड़ गांव का है। एसएचओ ने बताया कि नटेहड़ निवासी तरसेम की माता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगता है।

पैसे न देने पर उसके बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने धारा 107 और 151 के तहत बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें