फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले कबड्डी स्टार अजय ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत

Wed, 29 Nov 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय कबड्डी टीम को विजय दिलाने वाले कप्तान अजय ठाकुर को प्रशंसकों ने पलकों पर बिठाया। नालागढ़ उपमंडल के दभोटा गांव के खिलाड़ी अजय ठाकुर ने कप्तानी करते हुए भारत को ईरान में स्वर्ण पदक दिलाया। 
विज्ञापन


इससे जहां क्षेत्र में खुशी का खुमार है, वहीं इन खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। ईरान से लौटने पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर सहित अन्य कबड्डी खिलाड़ियों विशाल भारद्वाज, प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। 

इन खिलाड़ियों की जीत से लोग इतने उत्साहित थे कि इन खिलाड़ियों का मोहाली एयरपोर्ट पर ही स्वागत करने पहुंच गए। एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय टीम कप्तानी का जिम्मा अजय ठाकुर के कंधों पर दिया गया और उन्होंने भी अपनी जिम्मेवारी का बखूबी ढंग से निर्वहन किया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

नालागढ़ में पहले से ही जश्न का माहौल

इस जीत से नालागढ़ में पहले से ही जश्न का माहौल है। वहीं इन खिलाड़ियों की वापसी पर इनका जोरदार ढंग से स्वागत भी किया। मौजूदा समय में स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर को हिमाचल सरकार ने डीएसपी के पद से नवाजा है और वह हरियाणा में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर कबड्डी एसोसिएशन नालागढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। एसोसिएशन के वरुण नेगी, तरुण नेगी, अमित ठाकुर, संजू राजपूत, सुनील, भूषण, लक्की चंदेल आदि ने स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ियों का स्वागत किया। कहा कि इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने इलाके का, बल्कि पूरे भारत का नाम विदेश में बुलंद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें