फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले की 441 पंचायतों में वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, अब शुरू होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले की 441 पंचायतों में शनिवार को वार्ड सदस्यों की शपथ समारोह कार्यक्रम हुआ। पंचायत घरों में प्रधान की अगुवाई में वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ऐसे में पिछले छह महीनों से गांवों में विकास की रफ्तार को गति मिलेगी, जो रुकी हुई थी। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुबह से ही जिले की पंचायतों में सरगर्मियां तेज हो गईं। इस दौरान वार्ड सदस्यों के साथ ही उनके परिजन और समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पंचायत प्रधानों ने सभी वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद अब जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करेंगे। इससे सड़क, संपर्क मार्ग, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव पंचायत बैठकों में तैयार कर संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे। अब पंचायतों की निगाहें 16वें वित्त आयोग की राशि पर टिकी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि इस बार विकास योजनाओं में स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। खराब सड़कों की मरम्मत, नए संपर्क मार्ग, पेयजल योजनाओं का विस्तार, बिजली व्यवस्था को मजबूत करने, नालियों के निर्माण और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को सबसे पहले प्रस्तावित किया जाएगा।

-
विकास खंड मशोबरा में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों की बैठक
शिमला। विकास खंड मशोबरा में भी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीडीओ अंकित कोटिया ने सदस्यों को पंचायत समिति की कार्यप्रणाली, अधिकारों, शक्तियों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा बीडीसी सदस्यों को विभिन्न विकास योजनाओं के संचालन, विभागों के साथ समन्वय, बजट उपयोग और पंचायत समिति की बैठकों में निभाई जाने वाली भूमिका से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें