फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पैदल चलें, व्यायाम करें, खुश रहें, फिर दिल रहेगा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संजौली में स्वास्थ्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

आईजीएमसी के हृदय रोग विभागाध्यक्ष ने दिल की बीमारियों से दूर रहने के बताए उपाय
जन स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ, 60 लोगों का ब्लड, शुगर, रक्तचाप, ईसीजी और ऑक्सीजन स्तर जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोगों को दिल की बीमारी से बचने के लिए दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम और पैदल चलने की आदत लोगों को डालनी चाहिए। इससे जहां शरीर स्वस्थ रहेगा वहीं खराब दिनचर्या के कारण बीपी और शुगर जैसी बीमारियां कम होंगी। यह बात संजौली में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य संवाद शृंखला में आईजीएमसी के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीसी नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमारा स्वास्थ्य हमारा अधिकार की थीम पर स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर लाने का संदेश दिया है।
कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान विज्ञान समिति ने किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि हर महीने के पहले रविवार को इस केंद्र में सामान्य जांच की जाएगी। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक बुजुर्गों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अवस्था में जो मरीज अस्पताल नहीं जा सकते हैं, उन्हें इसका लाभ होगा। इस दौरान 60 लोगों ने ब्लड, शुगर, रक्तचाप, ईसीजी और ऑक्सीजन स्तर की जांच भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. अमित सचदेवा, मनोचिकित्सा विभाग से डॉ. रवि शर्मा, डीडीयू से डॉ. दीपा राठौर, हृदय रोग विभाग डॉ. दीपक मित्तल, यूरोलॉजी विभाग के डॉ. दिग्विजय तंवर, विवि के सह निदेशक डॉ. रणधीर रांटा, सेंट बीड्स कॉलेज के पूर्व प्रो. डॉ. रविभूषण और समिति की सदस्य डॉ. रीना सिंह, जीयानंद शर्मा, सुरेश पुंडीर, कपिल शर्मा, नवीन शर्मा, सतेंद्र चौहान, विनय पुण्डीर, सीमा चौहान और बीडी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें