फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बीपीएल सूची का इंतजार : भोटका

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। प्रदेश में दो वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों की अंतिम सूची जारी न होने पर जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बीपीएल चयन प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा खींच रही है। चयन के लिए नौ चरणों की अधिसूचनाएं जारी होने के बावजूद अंतिम सूची तैयार न हो पाना चिंताजनक है। भोटका ने कहा कि सरकार बार-बार नियमों में बदलाव कर रही है, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि नियमों में बार-बार संशोधन से पात्र परिवारों के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। भोटका ने कहा कि बीपीएल परिवारों के चयन के लिए केवल आवेदन मांगना पर्याप्त नहीं है। पंचायतों के प्रधान और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति से परिचित होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें